ऑलवेदर परियोजना में देवागण में प्रशासन ने तोड़ा मकान।

 ऑलवेदर परियोजना में देवागण में प्रशासन ने तोड़ा मकान।



(डेस्क तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑलवेदर वेदर परियोजना के चलते कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुंड से गुप्तकाशी के बीच बन रहे बाईपास में देवागण गांव में एक सैनिक ने प्रशासन पर बिना उनको कोई नोटिस और मुआवजा दिए अपना दो मंजिला पैतृक मकान तोड़ने का आरोप लगाया है।
 सैनिक शिशुपाल भारती ने प्रशासन और एनएच लोनिवि पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बिना नोटिस और मुआवजा दिए ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भारती ने कहा कि देवागण में उनका दो मंजिला पैतृक मकान है। जो सड़क चौड़ीकरण में अधिग्रहित किया गया है किंतु उन्हें अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। बताया कि बीते दिन ऊखीमठ तहसील प्रशासन की एक टीम ने पैतृक मकान ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में जब वह छुट्टी पर घर आए थे तो, तहसील प्रशासन द्वारा वार्ता के अनुसार उन्हें यह जानकारी दी गई कि जब मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी तो इससे पूर्व उन्हें इसकी सूचना दे दी जाएगी। किंतु न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही मुआजवे का भुगतान किया गया।  उन्होंने बताया कि इस मामले पर उन्होंने अपर आयुक्त आबिट्रेटर गढ़वाल मंडल पौड़ी को भी शिकायत दी जिसके बाद आबिट्रेटर कोर्ट ने प्रशासन को मकान का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके दो मंजिले को एक मंजिला बताकर मुआवजा दे रहा है।



 इधर, एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जहां ध्वस्तीकरण किया गया वह मकान नहीं कोई स्टेक्चर था। सड़क का काम समय पर पूरा हो सके इसके लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया कि पूर्व में कई बार उन्हें तहसील द्वारा नोटिस जारी किए गए किंतु स्ट्रक्चर स्वामी द्वारा पत्रावली जमा नहीं की गई जिस कारण उन्हें मुआवजा नही मिल सका। बताया कि मुआवजा तैयार है पत्रावाली जमा करते ही उन्हें मुआवजा दे दिया जाएगा।
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *