दरमोला भरदार में स्थित उफराई देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति हुई स्थापित

दरमोला भरदार में स्थित उफराई देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ मूर्ति हुई स्थापित।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग: भरदार क्षेत्र के दरमोला गांव में स्थित उफराई देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं प्राण प्रतिष्ठा कर माता की मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों केे जयकारों को क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आगामी दो अप्रैल से 12 वर्षो बाद मंदिर में अयुत्त महायज्ञ का आयोजन को लेकर उफराई देवी मंदिर समिति की तैयािरयां अंतिम चरण में है। मंदिर पैदल मार्ग एवं पौराणिक जलस्त्रोत की साफ सफाई का कार्य भी पूरा हो चुका है।  


भरदार क्षेत्र के दरमोला, जवाडी, रौठिया, स्वीली, सेम, डुंग्री, तरवाडी़, कोटली समेत आठ गांवों के सहयोग से सोमवार को उफराई देवी मंदिर में पंचाग पूजा, गणेश पूजा, भद्र पूजा समेत कई पूजाएं संपन्न की गई। इससे पूर्व ग्रामीण पत्थरों की निकासी कर तैयार की गई ढा़ई फीट चौडी व तीन फीट ऊंची माता की मूर्ति को दरमोला गांव से वाद्य यंत्रों एवं ढोल नगाडों के साथ उफराई देवी मंदिर लाया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न देवता नर रूप में अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। माता की मूर्ति के मंदिर पहुंचने पर भक्तों इसका पुष्प व अक्षतों से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद मूर्ति को सभामंडल में रखा गया। पूजा के लिए नियुक्त पांच ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति गंगा, पंच स्नान कराया गया। जिसके बाद मूर्ति की मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर सकलीकरण किया गया। मूर्ति का श्रृंगार एवं सूक्ष्म हवन की मां का तिलक किया गया। जिसके बाद ही मूर्ति को मंदिर के अंदर स्थापित किया गया। 



उफराई देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश कप्रवान एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार ने बताया क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि के लिए उफराई देवी मंदिर में 12 वर्ष बाद अयुत्त महायज्ञ का अायोजन किया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2011 में यहां पर महायज्ञ का आयोजन हुआ था। चैत्र नवरात्र शुरूआत यानी दो अप्रैल से देव निशानों के गंगा स्नान के साथ उफराई देवी मंदिर में अयुत्त महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। नौ अप्रैल को जल कलश यात्रा एवं 10 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। उन्होंने सभी आठ गांवों के ग्रामीणों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई। प्रत्येक परिवार से हवन की लकड़ी के साथ ही जौ, तिल व घी लाने की अपील भी की है।  


इस अवसर पर उफराई देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश कप्रवान, उपाध्यक्ष विक्रम पंवार, कोषाध्यक्ष देवराज सिंधवाल, सचिव देव सिंह रावत, सह सचिव नागेन्द्र कप्रवान, संरक्षक जसपाल सिंह पंवार, मंगल सिंह, पुजारी योगेश डिमरी, ब्राह्मण वेदप्रकाश डिमरी, पुष्पानंद डिमरी, विजयानंद, विष्णु प्रसाद, लखपत सिंह, कमल सिंह, पूर्ण सिंह, विनोद पंवार, राकेश पंवार, दान सिंह, जसपाल सिंह, विजय सिंह, शूरवीर सिह समेत बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…