अतुल मोडल पब्लिक हाइस्कूल तिलवाड़ा में गढ़वाली अंदाज में मनाई गयी पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती

 अतुल मोडल पब्लिक हाइस्कूल तिलवाड़ा में गढ़वाली अंदाज में  मनाई गयी पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती।

(डेस्क तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

इस तरह के कार्यक्रमों से हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को नई प्राणवायु मिलती है

रुद्रप्रयाग। पर्वतीय गांधी के नाम से विख्यात  उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती अतुल मॉडल पब्लिक हाई स्कूल तिलवाड़ा द्वारा गढ़वाली अंदाज में मनाई गई। आपको बता दें कि इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती पूरे उत्तराखंड में सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर स्कूल  में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा गढ़वाली गीत, गढ़वाली भाषण, चांचरी, झुमेलो, जागर, गढ़वाली गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। 

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पवन प्रकाश मंगाई जी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी उत्तराखंड की वह महान विभूति थे जिन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि एक उत्तराखंडी होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करें।

कार्यक्रम का संचालन आशीष बहुगुणा ने किया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर गढ़वाली मिष्ठान चौलाई के लड्डू भी वितरित किए गए।

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री ललित मोहन रावत  ने कार्यक्रम के सफल संचालन पर सभी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि, आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं कहीं ना कहीं हम अपनी पुरानी परंपराओं एवं संस्कृति को भुलाते जा रहे हैं और इस तरह के कार्यक्रमों से हम अपनी परंपराओं एवं संस्कृति को प्राण वायु देने का काम करते हैं।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रकाश भट्ट, दिनेश सजवाण,  आनंद बिष्ट, अशोक राणा, मंजू पंवार, ममता रावत, लक्ष्मी रावत, मनीषा जगवाण, रेशमा, सुषमा बहुगुणा, सुशील बर्त्वाल आदि ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण