पूर्वी बांगर क्षेत्र को मिला मोटर पुल और सडक डामरीकरण की सौगात।विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया 5.86 लाख की योजनाओं का उद्घाटन।

 पूर्वी बांगर क्षेत्र को मिला मोटर पुल और सडक डामरीकरण की सौगात।विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया 5.86 लाख की योजनाओं का उद्घाटन।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।पूर्वी बांगर क्षेत्र को दो दशक से जिस मोटर पुल जरुरत थी, आखिर लम्बे समय बाद उस पुल की सौगात पूर्वी बांगर क्षेत्र को मिली। पूर्वी बांगर क्षेत्र के छेनागाड माथ्यगाँव भूनालगाँव बक्शीर मोटर मार्ग के मध्य बडकंडी गेदेर पर 2.21 करोड की लागत से निर्मित मोटर  पुल का उद्घाटन विधायक भरत चौधरी द्वारा कर पुल वाहन आवागमन के शुरु किया गया। इसके साथ ही  छेनागाढ से मथ्यागाँव तक 5 किमी 3.65 करोड की लागत से सडक डामरीकरण व चौडीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।

छेनागाड माथ्यगाँव भूनालगाँव बक्शीर मोटर मार्ग के मध्य बडकंडी गेदेर पर पुल नहीं होने के कारण विगत दो दशक से बरसात के समय बडी दिक्कत होती थी। जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतें होती थी।  2018 में विधायक भरत सिंह चौधरी ने इसके निर्माण के पहल की तथा उसके लिए विभिन्न मदों में पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करवायी गई। 2019 में पुल निर्माण कार्य शुरु की गया। अब पुल निर्माण होने से क्षेत्र वासियों में खुशी है। 



कार्यक्रम के अवसर पर  विधायक भरत चौधरी ने कहा की 2017 से पहले क्षेत्र में जो सडक, संचार, शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, अपने कार्यकाल के पौने पांच साल लगातार समस्याओं के निवारण के लिए कार्य किया अब तक पूर्वी बांगर क्षेत्र के लिए 11 करोड से अधिक लागत से योजनाएं स्वीकृत की और उनको  धरातल पर उतारा गया जिसमें भूनालगाँव बक्शीर खोड मोटर मार्ग डामरीकरण 5 किमी लागत 3.95 करोड,माथ्यगाँव उच्छोला 2 किमी सडक निर्माण लागत 91 लाख,बडकंडी गेदेरे पर पुल निर्माण लागत 2.21 लागत, छेनागाढ माथ्यगाँव सडक डामरीकरण व चौडीकरण 5 किमी लागत 3.65 करोड क्षेत्र को संचार सेवा से जोड़ने के लिए उच्छोला व खोड में 2 मोबाइल नेटवर्क स्थापित करवाये। क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के विधायक निधि उपलब्ध करवायी गई।

 विगत पांच वर्ष पूर्व पूर्वी बांगर की जनता से जो वायदे किये उनको पूरा करने पर क्षेत्र की जनता द्वारा  विधायक भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट भेंट कर जो सम्मानित किया गया। सम्मानित किये जाने  पर विधायक भरत चौधरी ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा सरकार की और विकास कार्यो में पूर्ण सहर किया गया। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों  को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने हर विकास कार्य में सहयोग किया।

 विधायक भरत चौधरी ने कहा की ये मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं  है, ये भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार और रुद्रप्रयाग विधानसभा की जनता एंव भारतीय जनता पार्टी सम्मान है। जिनकी बदौलत में इस पौने पांच सालों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता के बीच रहकर क्षेत्र के लिए कुछ कर सका। विधायक भरत चौधरी ने कहा की जनता 2022 विधानसभा चुनाव में कार्यों के मुल्यांकन के आधार पर भाजपा को वोट देगी। और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर प्रधान खोड प्रदीप राणा, प्रधान बक्शीर पिंकी देवी, प्रधान, भुनालगाँव सिमरन भैरवाण,  प्रधान डांगी संध्या देवी, प्रधान उच्छोला बिजेन्द्र सिंह पंवार, प्रधान मथ्यागाँव सज्जन सिंह नेगी, मंगल सिंह, ओम प्रकाश ध्यानी,  कैलाश भैरवाण, सज्जन सिंह भंडारी, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप पंवार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनि गण व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण