त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिक मजबूत हुई: हेमंत द्विवेदी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा अधिक मजबूत हुई: हेमंत द्विवेदी

रुद्रप्रयाग18 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के दिशा-निर्देशन में प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

गांव–गांव तक संगठन की सक्रियता और सरकार की योजनाओं के लाभ ने पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया। कई जिलों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जिससे स्थानीय स्तर पर पार्टी का जनाधार और बढ़ा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि जिलापंचायत अध्यक्ष की 12 सीटों में से 10 सीटें भाजपा के खाते में आयी, बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित एवं पार्टी विचारधारा में आस्था रखने वाले प्रत्याशी क्षेत्र प्रमुख पद पर विजयी रहे तथा ग्राम पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनावों के परिणाम यह संकेत देते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार है और विकास तथा पारदर्शिता का संदेश मतदाताओं तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है परिणामस्वरूप भाजपा के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *