रात्रि में हुई भारी बारिश के चलते मध्यमहेश्वर धाम जाने वाला पैदल मार्ग हुआ बाधित।

रुद्रप्रयाग।गत दिवस की रात्रि मध्यमहेश्वर घाटी में हुई मूसलाधार बारिश के कारण द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार बणतोली के मध्य लगभग 50 मीटर पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही पूर्णतया ठप हो गयी है तथा मध्यमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर गये यात्री फंस गये है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत
डी.डी.आर.एफ. व लोक निर्माण विभाग का दल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने तथा पैदल मार्ग पर आवाजाही सुचारु करने के लिए गौण्डार के लिए रवाना हो गया है। इन टीमो के वहां पहुंचने पर पैदल मार्ग को दुरुस्त करने सहित विभिन्न पड़ावों पर फंसे यात्रियों को वापस निकला जाएगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *