उत्तरकाशी में हुआ बड़ा सड़क हादसा,नालू पानी में यात्रियों से भरी बस पलटी।हालांकि सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर….

उत्तरकाशी ।आज 23 मई 2025 की प्रातः करीब पौने दस बजे एक बस संख्या UK13PA 0085 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया। बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन करने के उपरांत बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *