केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई गयी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती।

रुद्रप्रयाग- बुद्धिमता व न्याय प्रियता के लिये इतिहास मे एक अलग पहचान बनाने वाली मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती केदारनाथ मे धूम धाम से मनाई गयी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट की अध्यक्षता में केदारनाथ मे भब्य कार्यक्रम का आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर को याद किया गया।

बताते चलें कि 18वीं शताब्दी में मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद शासन किया। और अपनी बुद्धिमता व न्याय प्रियता के कारण उन्हे आज भी याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 21 मई से 31 मई तक उनकी 300वी जयंती वर्ष मना रही है।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने रानी अहिल्याबाई के समाजिक योगदान को याद करते हुये कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का समाज को समर्पित जीवन आज भी मानवता के लिये अनुकरणीय उदाहरण है।उन्होने कहा कि अपने शासन काल में एक ओर उन्होने काशी से लेकर सोमनाथ तक विभिन्न मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया वहीं समाज में गरीब, पिछडे, दलित व अपेक्षित लोगों के लिये उन्होने कई कल्याणकारी योजनाओं संचालित की।वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अहिल्याबाई होलकर की नीतियों को आगे बढा रहे है।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि महिला शसक्तीकरण, स्वास्थ्य, वाणिज्य आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यो को इतिहास सदा याद रखेगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण