दहशत का साया: घर के आंगन से महिला को उठा ले गया भालू

शाम करीब सात बजे ग्राम सभा कमसाल के सिमार (ऐंटा) में उस समय दहशत फैल गई जब घर के आंगन में रोटी पका रही 32 वर्षीय पूनम देवी राणा पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू महिला को घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद पूनम देवी को तीन खेत नीचे से बमुश्किल छुड़ाया जा सका। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से क्षेत्र में भालू की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। शाम ढलते ही जंगल से सटे गांवों में लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। खेतों में काम करना, मवेशियों के लिए चारा लाना और रोजमर्रा के काम अब खतरे से खाली नहीं रह गए हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पिंजरे लगाने और भालू को आबादी से दूर करने के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। पहाड़ों में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं न सिर्फ ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर मानव और वन्यजीव संघर्ष लगातार क्यों बढ़ता जा रहा है।

  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट मोड में,संचार तंत्र मजबूत, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी,हाईटेक सुरक्षा में होगी इस बार केदारनाथ यात्रा, 181 कैमरे, ड्रोन और पीए सिस्टम से यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता..

    आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धाम के कपाट खुलने में अब मात्र 19 दिन शेष…

    जयकण्डी में चौपाल से विकास की नींव,रात्रि प्रवास में बना भरोसे का माहौल,गांव की चौपाल में गूंजा विकास का एजेंडा,अजयबीर भंडारी ने दिया भरोसा..

    रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम सभा आशों जयकण्डी में जिला पंचायत सदस्य कंडारा वार्ड-11 अजयबीर सिंह भंडारी के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक चर्चा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *