जनपद में बर्ड फ्लू की रोकथाम व बचाव को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने दिए जरूरी निर्देश। #birdflu

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा जनपद के सभी सम्बन्धित विभागों को बर्ड फ्लू से बचाव और रोकथाम को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने कहा कि बर्ड फ्लू से बचने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही आम लोगों को भी जागरूक किया जाए कि अगर कहीं मृत पक्षी दिखे तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि वर्तमान में पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश तथा उधमसिंहनगर नगर में बर्ड फ्लू के संक्रमण की संभावनाएं देखी है जिसको लेकर रुद्रप्रयाग जिले में पशुपालन विभाग को मुर्गी फार्म और दुकानों की निगरानी करने, मृत पक्षियों को सही तरीके से निपटाने और किसी भी लक्षण की तुरंत सूचना देने को कहा गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में निगरानी कक्ष बनाने, लोगों को बीमारी के लक्षणों की जानकारी देने और इलाज की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल रुद्रप्रयाग जिले में सावधानी बरतते हुए अंडों ओर मुर्गीयों के आयात पर रोक लगाई है, ताकि बर्ड फ्लू का संक्रमण जिले में न फैल सके। शिक्षा विभाग को स्कूलों में बच्चों को बर्ड फ्लू से जुड़ी जानकारी देने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीएफओ कल्याणी ,मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशीष रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश, सीओ रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *