एसपी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में थाना ऊखीमठ पर आयोजित हुआ “थाना दिवस”,साथ ही थाना ऊखीमठ के सी.एल.जी. के साथ की गई गोष्ठी।

रुद्रप्रयाग।गुरुवार को एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे की अध्यक्षता में थाना ऊखीमठ पर “थाना दिवस” एवं सी.एल.जी. गोष्ठी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित सभी लोगों का शराब व नशे की समस्या से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने थाना प्रभारी ऊखीमठ को इस प्रकार की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

चोपता-तुंगनाथ क्षेत्रान्तर्गत की यातायात व शटल सेवा से सम्बन्धित बिन्दु पर चौकी प्रभारी चोपता को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस पीड़ित केन्द्रित पुलिसिंग एवं अपने ध्येय वाक्य “मित्रता, सेवा, सुरक्षा” के साथ अपना कार्य कर रही है और आज आम-जनमानस द्वारा उठाए गए सुझावों पर यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश…

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी तक की प्रतियोगिताओं के आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *