उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ. हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी।

रुद्रप्रयाग :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए हैं। पार्टी अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने साथ ही उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को देखते हुए दो अहम समितियों की जिम्मेदारी भी सौंपी है। प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। पार्टी ने उनके योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद भी व्यक्त किया है।

यह आदेश कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं विधानसभा चुनाव से पहले यह बदलाव राजनीतिक रूप से भी अहम माने जा रहे हैं।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज, सीमाओं पर कड़ी निगरानी

    रुद्रप्रयाग। एसपी अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देश पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के साथ सभी थाना प्रभारी…

    श्री केदार शीतकालीन यात्रा का पारंपरिक शुभारम्भ , विशेष पूजा-अर्चना और जल कलश यात्रा ने बढ़ाई भव्यता।

    रूद्रप्रयाग : बाबा केदारनाथ और मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से आज शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया। प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *