केदारनाथ यात्रा बनी रुद्रप्रयाग की अर्थव्यवस्था की रीढ़, जिले का 40% GDP सिर्फ चार महीनों में—DM प्रतीक जैन ने दी बड़ी जानकारी….

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा केदारनाथ यात्रा पर निर्भर है और जिलाधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार बीते वर्ष जिले द्वारा उत्पन्न करीब 5000 करोड़ रुपये के कुल GDP में से लगभग 2000 करोड़ रुपये सिर्फ केदारनाथ यात्रा से जुड़े आर्थिक गतिविधियों से आए। या नी वर्षभर के कुल GDP का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा केवल चार महीनों की यात्रा अवधि में जनरेट होता है, जो जिले में इस यात्रा की आर्थिक महत्ता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

यात्रा से सीधे रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, टैक्सी सेवाओं, दुकानों और विभिन्न सेवा क्षेत्रों को लाभ मिलता है, जबकि फूल-माला, प्रसाद, अगरबत्ती, घी जैसे मंदिर में उपयोग होने वाले सामानों की आपूर्ति करने वाले स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में लाभान्वित होते हैं। यात्रा से जुड़ी द्वितीयक गतिविधियाँ हजारों परिवारों की आय का स्थायी स्रोत बनी हुई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि इस यात्रा-आधारित अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जाए। इसके लिए राज्य सरकार की पॉलीहाउस योजना का उपयोग करते हुए यात्रा मार्ग पर किसानों के लिए पॉलीहाउस स्थापित किए जाएंगे, जिससे मंदिर में उपयोग होने वाले गेंदे के फूल स्थानीय स्तर पर ही तैयार हो सकें। पॉलीहाउस से बंदरों और जंगली सूअरों से होने वाले नुकसान में कमी की भी उम्मीद है। सरकार इस योजना में 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिसमें से 10 प्रतिशत राशि लोन के रूप में भी उपलब्ध होगी।

पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए होमस्टे योजना को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थानीय परिवारों को होमस्टे निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि हो। सरकार इस योजना में 35 से 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है, जिससे स्थानीय परिवार छह कमरों तक के होमस्टे तैयार कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। इसी कारण प्रशासन का लक्ष्य यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आर्थिक रूप से लाभकारी बनाना है, ताकि स्थानीय लोगों को इसका अधिक से अधिक फायदा मिल सके।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण