केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम विशाल मिश्रा ने बताई सभी तैयारियां,सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस..

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पशुपालन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही प्रमुख सड़कों और संपर्क मार्गों को यात्रा से पहले पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाले पुल का निर्माण पूरा होने के बाद उसकी सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच की जाएगी और संतुष्टि के बाद ही यातायात के लिए खोला जाएगा। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, शौचालय, पार्किंग, साइनेज, स्ट्रीट लाइट और क्रैश बैरियर जैसी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा प्रबंधन और संचार व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित व बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

  • Related Posts

    सुमाड़ी डबल मर्डर का खुलासा, पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग जनपद के सुमाड़ी क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने…

    महिला दिवस पर रुद्रप्रयाग में खास पहल… स्वच्छता की कमान संभालेंगी महिलाएं, घर-घर तक पहुंचेगा संदेश

    रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के सभागार में “स्वच्छ आदत–स्वच्छ भारत” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *