भीमबली में पुलिस ने कराया मां-बेटी का मिलन।केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान अपनी मां से बिछड़ गयी थी बिटिया।

रुद्रप्रयाग ।प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्ग में अक्सर परिजन आपस में बिछड़ जा रहे हैं। इन बिछड़ों को सकुशल ढंग से मिलाये जाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से निरन्तर आपसी समन्वय के साथ कर्तव्य निर्वहन किया जा रहा है। केदारनाथ धाम के दर्शनों के उपरान्त वापस जाते समय कुमारी निष्ठा निवासी हल्द्वानी, उत्तराखण्ड जो कि अपनी मां से पैदल रास्ते में बिछड़ गयी थी। परिजनों के स्तर से बालिका को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया परन्तु वे अपनी बालिका से नहीं मिल पाये। इस सम्बन्ध में उन्होने स्थानीय पुलिस से मदद ली। चौकी प्रभारी भीमबली यशपाल सिंह रावत के अथक प्रयासों से उक्त बालिका को ढूंढकर उनकी मां से मिलवाया गया। अपनी बिटिया से मिलकर मां ने पुलिस का आभार प्रकट करते हुए अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *