केदारनाथ धाम में हेली कर्मचारी और पुलिसकर्मी की नोकझोक, कप्तान ने बिठाई जांच।

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं में हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने संज्ञान लेते हुए जांच बिठा दी है। वहीं वीडियो में हेली कंपनी के कर्मचारियों के साथ नोंकझोंक करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें पुलिस कर्मचारियों एवं हेली कंपनी के कर्मचारियों में नोंकझोंक होती दिख रही है। वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए सीओ केदारनाथ से मामले की पूरी जानकारी ली गई एवं पूरे मामले पर जांच बैठा दी गई है। प्रथमद्रष्टया दोनों पक्षों को चोट लगने की जानकारी मिली है। पूरे क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज देखने के निर्देश सीओ केदारनाथ को दिए गए हैं जिससे निष्पक्ष रूप से जांच हो सके। वहीं हेली कंपनी के कर्मचारी के साथ नोकझोक करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ अनुशासनात्मक करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि श्री केदारनाथ धाम में देश विदेश से दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए जिसके बाद अब तक कुल दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा 625837 पहुंच गया है। यात्रा सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है एवं बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं को शासन प्रशासन की ओर से हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित