सुमाड़ी डबल मर्डर का खुलासा, पत्नी और मासूम बेटे की हत्या कर फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..

रुद्रप्रयाग जनपद के सुमाड़ी क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते महिला और उसके 9 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी और घटना के बाद फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन खोजबीन के आधार पर आरोपी दीपक बहादुर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और सुमाड़ी में किराये के कमरे में महिला और उसके बेटे के साथ रह रहा था।

जानकारी के अनुसार 6 मार्च को मकान मालिक को कमरे के आसपास बदबू आने की सूचना मिली। जब वह कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और अंदर महिला व उसके बेटे के शव कम्बल के नीचे पड़े मिले, जबकि आरोपी मौके से फरार था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच के बाद दोनों शवों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसका मृतका से संपर्क हुआ था और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। 4 मार्च की शाम घरेलू विवाद के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने महिला और उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को कम्बल से ढककर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम विशाल मिश्रा ने बताई सभी तैयारियां,सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस..

    आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित…

    महिला दिवस पर रुद्रप्रयाग में खास पहल… स्वच्छता की कमान संभालेंगी महिलाएं, घर-घर तक पहुंचेगा संदेश

    रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के सभागार में “स्वच्छ आदत–स्वच्छ भारत” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *