18 नवंबर को विधिविधान के साथ बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट,तीन दिवसीय प्रवास के बाद 21 को ऊखीमठ पहुंचेगी डोली,पुजारी शिव शंकर लिंग ने दी जानकारी…..

रुद्रप्रयाग।द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर को विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह डोली परंपरानुसार तीन दिवसीय पैदल प्रवास पर रवाना होगी और 21 नवंबर को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शीतकालीन पूजा-अर्चना यही ओंकारेश्वर मंदिर में आगामी छह माह तक संपादित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कपाट बंद होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा, अनुष्ठान और भक्तों की अंतिम दर्शनों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद डोली अपने पारंपरिक पड़ावों—गोडार, रासी ओर गिरिया होते हुए ऊखीमठ पहुंचेगी। मध्यमहेश्वर धाम के कपाट हर वर्ष हिमपात की संभावनाओं को देखते हुए नवंबर माह में बंद किए जाते हैं और शीतकालीन पूजा ऊखीमठ में ही संपन्न होती है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *