धारकुडी में भालू का हमला, घास लेने गई महिलाओं पर टूटा कहरएक महिला गंभीर, छह घायल — गांव में दहशत का माहौल

रुद्रप्रयाग : शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे रुद्रप्रयाग जनपद के धारकुडी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि छह अन्य महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। घटना ग्रामसभा धारकुडी से लगभग एक किलोमीटर दूर आरक्षित वन क्षेत्र बधाणी वीट में हुई। सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर के निर्देशन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल रणधार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल कीडी देवी (55) को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जखोली सहित वन विभाग की पूरी टीम को तैनात किया गया है और स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। घायल महिलाओं में सीमा देवी (27), अनु देवी (26), कीडी देवी (55), सोना देवी (39), सुनीता देवी (33), पिंकी देवी (32) और फूल देवी (35) शामिल हैं। अचानक हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने जंगल में जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण