मुख्यमंत्री धामी के ‘नकल जिहाद’ बयान पर गरमाई सियासत, रुद्रप्रयाग में कांग्रेस नेता आनंद रावत ने कहा—हर मुद्दे को धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के संदर्भ में ‘नकल जिहाद’ शब्द का प्रयोग अब सियासी बहस का केंद्र बन गया है। रुद्रप्रयाग में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद रावत ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

रावत ने कहा कि “नकल” जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को धर्म से जोड़ना अशोभनीय और अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हर विषय को धार्मिक रंग देकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाना चाहते हैं, जबकि युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की ज़रूरत है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को दबाने या उसे किसी धर्म विशेष से जोड़ना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। रावत ने सरकार से मांग की कि वह बयानबाज़ी छोड़, बेरोजगारों की समस्याओं के स्थायी समाधान पर ध्यान केंद्रित करे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *