केदारनाथ में बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद है रुद्रप्रयाग पुलिस, भक्त बोले—धन्यवाद पुलिस प्रशासन

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की नगरी एक बार फिर बर्फ की चादर में लिपटी नजर आई, लेकिन भारी बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था और पुलिस की तत्परता थमी नहीं। बीते सोमवार से केदारघाटी में मौसम अचानक बदलने के बाद लगातार बर्फ गिर रही है, जिसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुँच रहे हैं।

कई श्रद्धालु ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार अपनी आंखों के सामने बर्फ गिरते देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। ठंड और बर्फबारी के बावजूद रुद्रप्रयाग पुलिस और प्रशासन की टीम श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैदी से डटी रही। पुलिस कर्मियों ने दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों को सुगम दर्शन कराने में हरसंभव सहयोग किया।

मंदिर दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं ने रुद्रप्रयाग पुलिस और प्रशासन द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि बाबा केदार की इस पावन धाम यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाने में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *