अगस्त्यमुनि में बेरोजगार युवाओं की आक्रोश रैली, पेपर लीक प्रकरण पर उठी सीबीआई जांच की मांग…

रुद्रप्रयाग : प्रदेशभर में हाल ही में हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (21 सितम्बर) के पेपर लीक प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि शहर में बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। यह विरोध प्रदर्शन का पांचवां दिन था। रैली में बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों, अभिभावकों और व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया और पेपर लीक प्रकरण पर नाराजगी जाहिर की, छात्रों का कहना है कि “हम लाइब्रेरी में रोजाना पंद्रह-पंद्रह घंटे मेहनत करते हैं, जबकि बाहर 15 लाख रुपये में पेपर बिक रहा है। मुद्दा यह नहीं कि हम सफल हों या असफल, बल्कि यह है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता हो।”
युवाओं ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो और परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *