दो दिन में स्वयं हटाएं अतिक्रमण, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई : राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशों पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मार्गाधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जिनकी भूमि का मुआवजा वितरण पूरा हो चुका है, वे आगामी दो दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाएं अन्यथा विभागीय स्तर पर JCB मशीनों से कार्रवाई की जाएगी और इस दौरान होने वाली क्षति की संपूर्ण जिम्मेदारी अतिक्रमणकारी की होगी।
शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने गंगानगर से विजयनगर, अगस्त्यमुनि होते हुए सिल्ली तिलवाड़ा तक लाउडस्पीकर से मुनादी कर स्थानीय नागरिकों को इस संबंध में अवगत कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, बावजूद इसके कुछ क्षेत्रों में अतिक्रमण यथावत बना हुआ है। अब अंतिम चेतावनी देते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय हित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सहयोग करें तथा समय रहते अतिक्रमण हटाकर किसी भी प्रकार की कठिनाई या नुकसान से बचें। आज की कार्रवाई में नगर पंचायत तिलवाड़ा की अधिशासी अधिकारी मनीषा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से कनिष्ठ अभियंता साधना धनाई, प्रवीण राणा व मुकेश लसियाल तथा राजस्व विभाग से अर्जुन सिंह पवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *