प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

रुद्रप्रयाग । एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे के निर्देशन में आज दिनांक- 21.09.2025 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय (विभिन्न विभाग) की लिखित परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एचएचएमडी व मैनुअल तरीके से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स न ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग जा रही है।

3- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

4 -सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

5- जोनल व सैक्टर अधिकारियों द्वारा ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

6- जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पादित कराए जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *