बिग ब्रेकिंग : देहरादून में पेपर लीक विवाद पर भड़के युवा, धारा 163 लागू.

देहरादून। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख इलाकों में धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी है।

परीक्षार्थियों का कहना है कि वे पूरे साल कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा के समय पेपर लीक जैसी घटनाएँ उनके मनोबल को तोड़ देती हैं। छात्रों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कई युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी नाराजगी जताई और भविष्य सुरक्षित करने की अपील की।

शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर बेरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंध–

पांच से अधिक लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

धरना-प्रदर्शन और जुलूस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

बिना अनुमति लाउडस्पीकर, डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित रहेगा।

500 मीटर दायरे में हथियार, लाठी-डंडे, औजार आदि लेकर चलना सख्त मना रहेगा।

प्रतिबंधित क्षेत्र–
घण्टाघर, गांधी पार्क, सचिवालय रोड, राजपुर रोड, न्यू कैंट रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड, ईसी रोड, सहस्त्रधारा रोड, नेशविला रोड, परेड ग्राउंड और सर्वे चौक/डीएवी कॉलेज रोड।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण