गौरीकुण्ड में नदी में फंसे नेपाली युवक के लिए देवदूत बनकर आए पुलिस जवान।

आज चौकी गौरीकुंड को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो कि हाथ मुंह धोने घोड़ा पड़ाव के पास नदी के किनारे गया था, वो पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बह कर दूसरे किनारे पर फंस गया है, उक्त सूचना पर तत्काल अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिहं गुसाईं के नेतृत्व में पुलिस टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मौके पर पहुंचे, देखा कि एक नेपाली मूल का व्यक्ति नदी के दूसरे किनारे पर फंसा है तथा मदद की गुहार लगा रहा है, पुलिस को देखकर वो थोड़ शांत हुआ तथा उसकी बचने की उम्मीद जगी, पुलिस टीम ने इशारों के माध्यम से उसे धैर्य रखने को कहा तथा उसको सहायता का आश्वासन दिया। तत्पश्चात तत्काल स्थानीय लोगों की सहायता से नदी के दूसरे किनारे फंसे व्यक्ति को रस्सियों की मदद से सकुशल निकाला गया, जिस पर उक्त व्यक्ति तथा स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना की गई।

रेस्क्यू हुए व्यक्ति का विवरण

लक्ष्मण पुत्र सिद्धि लाल, निवासी जुमला, नेपाल, हाल गौरीकुण्ड।

पुलिस टीम का विवरण

  1. अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिंह
  2. आरक्षी विनोद गुसाईं
  3. आरक्षी अमजद
  4. आरक्षी राहुल
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *