केदारनाथ हैली क्रैश में पायलेट समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत, आखिर क्यों हो रहे एक के बाद एक हादसे। कौन है जिम्मेदार…..

रुद्रप्रयाग: आज सुबह केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर आर्यन कम्पनी का हैली गौरीकुण्ड खर्क की पहाडियों में क्रैश हो गया। इसमें में पायलेट समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई है। आर्यन कम्पनी का हैली गुप्तकाशी से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ के लिए यात्रियों को लेकर गया जिसके बाद वह 5 बजकर 25 मिनट पर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, खराब मौसम के चलते यह हैली गौरीकुण्ड खर्क की पहाडियों में क्रैश हो गया। यहाँ घास लेन गई नेपाली मूल की महिलाओं ने इस घटना को देखा जिसकी सूचना उन्होंने जिला प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ डीडीआरएफ मौके पर पहुँचे और राहत बचाव का कार्य आरम्भ किया। हादसे में कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान -पायलट (जयपुर), विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ, विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66 वर्ष , तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष, राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष, श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र, काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष की मौत हो गई। राहत बचाव दलों ने सभी शवों को बरामद कर जिला चिकित्सालय भेज जा रहा है। हादसे की वजह खराब मौसम बताया जा रही है। फिलहाल केदारनाथ में हैली संचालन पर अग्रिम आदेशो तक रोक लगा दी है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित