ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) रुद्रप्रयाग द्वारा 32 महिलाओं को दिया जा रहा सिलाई प्रशिक्षण।

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार परक योजनाओं के माध्यम महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं अपने गाँव, क्षेत्र में ही रोजगार के साथ साथ अपनी आर्थिको को भी बढ़ा सकें।
बताते चलें कि आजकल रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित पुराने विकास भवन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी) द्वारा जनपद के तीनों विकासखंडों से आई 32 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आरसेटी के निदेशक किशन रावत ने बताया कि सरकार के माध्यम से महिलाओं, युवतियों के लिए एक महीने का सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीणों क्षेत्रो की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें स्वभालमवी बनाना है। मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र बर्त्वाल, किरण मौर्य ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कपड़ो की कटिंग करना, सिलाई करना, मशीनों की जानकारी दी जा रही है, जबकि महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान स्कूली ड्रेस, ब्लाऊज, सीट,आदि को बड़े अच्छे तरीके से सिलकर तैयार किया है।
वहीँ प्रशिक्षण ले रही युवतियों, महिलाओं ने भी अपने अनुभवों को साझा किया है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *