केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रास्ता भटकने से यात्रियों ने छोड़ दी थी उम्मीद, SDRF टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रास्ता भटकने से यात्रियों ने छोड़ दी थी उम्मीद, SDRF टीम ने किया सफल रेस्क्यू।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।  श्री केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग पर बीते देर रात्रि लगभग 8 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली कि चार श्रद्धालु जो कि केदारनाथ धाम से दर्शन करने के बाद गरुड़ चट्टी के रास्ते वापस आ रहे थे,जो कि रास्ता भटक गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ चट्टी से लगभग 4 किलोमीटर नीचे जयपुर राजस्थान के अखिलेश चौधरी, सुगन चौधरी, विकास चौधरी, विश्वास चौधरी, ये चारों लोग नदी के दूसरे तरफ फंस गए थे तथा वह चलने में असमर्थ हो गए थे जिसमें से एक का स्वास्थ्य भी खराब हो गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, और चारों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान लिनचोली में पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया।

  • Related Posts

    आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं की परख,प्रशासन व विभागों ने किया पैदल यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण…

    आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर 7 व 8 फरवरी को यात्रा मार्ग का विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया…

    कपाट बंद होने के बाद भी तुंगनाथ धाम में पर्यटक,परम्पराओं के उल्लंघन का आरोप, ग्रामीणों का विरोध। प्रशासन बोला—शीतकालीन पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार,निगरानी और नियमों का भरोसा

    रुद्रप्रयाग।तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भी पर्यटकों को भेजे जाने को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। मक्कू और पाबजगपुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *