कपाट बंद होने के बाद भी तुंगनाथ धाम में पर्यटक,परम्पराओं के उल्लंघन का आरोप, ग्रामीणों का विरोध। प्रशासन बोला—शीतकालीन पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार,निगरानी और नियमों का भरोसा

रुद्रप्रयाग।तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भी पर्यटकों को भेजे जाने को लेकर अब विरोध तेज हो गया है। मक्कू और पाबजगपुड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने इसे सनातन परम्पराओं का खुला उल्लंघन बताते हुए कड़ा ऐतराज़ जताया है। ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से मुलाकात कर मांग की कि शीतकाल में तुंगनाथ धाम में किसी भी प्रकार का पर्यटक आवागमन तत्काल रोका जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कपाट बंद होने के बाद तुंगनाथ धाम में प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहा है, लेकिन वन विभाग द्वारा पर्यटन के नाम पर पर्यटकों को भेजा जाना न सिर्फ धार्मिक परम्पराओं को ठेस पहुँचा रहा है, बल्कि बुग्याली क्षेत्रों में गंदगी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। इससे क्षेत्र के आस्थावान लोगों की भावनाएँ आहत हो रही हैं।

वहीं जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि शिष्टमंडल की आपत्ति को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चोपता और दुगलबिट्टा जैसे निचले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं और तुंगनाथ के ऊपर स्थित चन्द्रशिला ट्रैकर्स का लोकप्रिय गंतव्य है। प्रशासन की मंशा शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार सृजित करने की है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्थिति में गंदगी या अवैध गतिविधियाँ न हों।

अब सवाल यह है कि प्रशासन परम्पराओं की मर्यादा और पर्यटन से जुड़ी आजीविका के बीच संतुलन कैसे बनाएगा—इस पर आने वाले दिनों में सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…