आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की व्यवस्थाओं की परख,प्रशासन व विभागों ने किया पैदल यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण…

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर 7 व 8 फरवरी को यात्रा मार्ग का विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्य करना रहा।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड के सुधारीकरण, चेंजिंग रूम की व्यवस्था और मार्ग की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया। वहीं, गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर खतरा बने वृक्षों के पातन की कार्रवाई भी की गई।

अधिकारियों ने गौरीकुंड से छोटी लिनचोली तक पैदल मार्ग का निरीक्षण कर विभागवार व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक बिंदुओं को चिन्हित किया। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिवस के भीतर संयुक्त निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट यात्रा सेल को उपलब्ध कराएं, ताकि यात्रा 2026 के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था मिल सके।

संयुक्त निरीक्षण में प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण, विद्युत, जल संस्थान, स्वास्थ्य, वन, नगर पंचायत, बीकेटीसी, जीएमवीएन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ और प्रधान प्रतिनिधि गौरीकुंड उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित