गुप्तकाशी के देवर गाँव मे तीन सौ लोगों ने निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर मे लिया लाभ

गुप्तकाशी के देवर गाँव मे तीन सौ लोगों ने निशुल्क मेडिकल स्वास्थ्य शिविर मे लिया लाभ



रिपोर्ट – भूपेंद्र भण्डारी।

रुद्रप्रयाग :  जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के देवर गाँव मे ओएनजीसी सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) गतिविधियों के तहत सत्यपाल वाही अस्पताल देहरादून के द्वारा शनिवार को देवार गाँव के ग्रामीणों के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।



आपको बता दे कि आयोजित शिविर के दौरान डॉ.पीट वासन,डॉ.विकास लोईवाल,डॉ.अलका गुप्ता,डॉ.मीनाक्षी कौशल,डॉ.नितिन पंवार,डॉ.सुनीता चौधरी,डॉ.रजत अग्रवाल,डॉ.अश्वनी कुमार डॉ.साजिद उमर और पैरामेडिकल स्टाफ,एचआर की टीम द्वारा वंचित लोगों को निःशुल्क सेवाएँ,निःशुल्क रक्त जाँच,ईसीजी,आंखों की जांच और दवाओं का वितरण,चश्मा,सर्वाइकल कॉलर,वॉकिंग स्टिक और एलएस बेल्ट प्रदान किये गये।


वहीँ देवर गाँव मे आयोजित शिविर से लगभग 300 से अधिक लोगों ने निशुल्क मेडिकल चैकप और जांचो का लाभ लिया।साथ ही यह मेडिकल शिविर गरीब व असहाय लोगों के लिए बरदान जैसा साबित हुआ.

इस शिविर मे विशेष सहयोग एंव जिम्मेदारी अभय होटल मालिक नाला द्वारा निभाई गईं.

  • Related Posts

    बीमा पर घमासान… यात्रा से पहले बढ़ी चिंता,घोड़े-खच्चर संचालकों ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा 1 लाख मुआवजा।

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए लागू पशुधन बीमा व्यवस्था को लेकर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री व रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी अवतार सिंह नेगी…

    ढोल-दमाऊ वादकों के स्थायी मानदेय हेतु ज्ञापन, अमित मेखण्डी ने उठाई मांग

    रुद्रप्रयाग। बद्री-केदार धाम की परंपराओं से जुड़े पारंपरिक ढोल-दमाऊ वादकों के हितों को लेकर आज बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर स्थायी मानदेय की मांग उठाई गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *