बीमा पर घमासान… यात्रा से पहले बढ़ी चिंता,घोड़े-खच्चर संचालकों ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा 1 लाख मुआवजा।

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए लागू पशुधन बीमा व्यवस्था को लेकर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री व रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी अवतार सिंह नेगी ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले पशुपालन विभाग की पशुधन बीमा योजना के तहत घोड़े-खच्चरों का बीमा किया जाता था, जिसमें सामान्य वर्ग को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, जनजाति तथा बीपीएल वर्ग को 75 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलती थी, लेकिन पिछले वर्ष से यह व्यवस्था बंद कर दी गई, जिससे पशुपालकों और संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

नेगी ने कहा कि पिछले वर्ष घोड़ों में आई एक संक्रामक बीमारी के कारण बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई थी और उस समय बीमा न होने के कारण संचालकों को कोई राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि इस बार भी पशुधन बीमा योजना को दोबारा लागू करने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे गरीब घोड़ा-खच्चर संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका कहना है कि यह वर्ग पहले ही साल भर पशुओं के पालन-पोषण का खर्च उठाता है और केवल केदारनाथ यात्रा के दो से तीन महीने के काम पर निर्भर रहता है।

अवतार सिंह नेगी ने सरकार से मांग की है कि पशुधन बीमा योजना को फिर से लागू किया जाए और इसमें यह प्रावधान किया जाए कि यदि किसी संचालक का घोड़ा मरता है तो उसे कम से कम एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घोड़े-खच्चरों के लिए उचित बीमा व्यवस्था नहीं की गई तो इससे संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान होगा और इसका प्रतिकूल असर केदारनाथ यात्रा व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और सरकार की होगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण