गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी। यात्रा पड़ाव छोटी लिंचोली में सर्च के दौरान 03 शव हुए बरामद।

गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी। यात्रा पड़ाव छोटी लिंचोली में सर्च के दौरान 03 शव हुए बरामद।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि विगत दिनों (31 जुलाई को) केदारनाथ घाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ धाम के गौरीकुण्ड से केदारनाथ  पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं वासआउट हो गये थे। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा 01 अगस्त से सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तथा गौरीकुण्ड से केदारनाथ सम्पूर्ण पैदल मार्ग में सर्च एण्ड रैस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में वृहस्पतिवार को गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग के यात्रा पड़ाव छोटी लिंचोली एम आर पी से ऊपर मलवे से 03 शव बरामद हुए। उन्होंने बताया कि रैस्क्यू टीम (एसडीआरएफ, चौकी प्रभारी भीम बली यशपाल सिंह रावत, चौकी प्रभारी लिनचोली राजबर राणा) द्वारा शव को मलबे से करीब 07 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल कर भीमबली आपातकालीन हैलीपैड में लाया गया किंतु मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा संचालित नहीं हो पाई। शवों को एमआरपी भीम बली में रखवाया गया है। 

शव की पहचान क्रमशः 1-कृष्ण पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी जय पालपुर रामनगर उत्तर प्रदेश 2- सुमित शुक्ला पुत्र राम विकेश शुक्ला निवासी आर0सी0 240190 अर्चना एन्कलेव खोडा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जिनकी पूर्व से ही थाना सोनप्रयाग में गुमशुदगी अंकित है इसके अतिरिक्त एक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को कल प्रातः मौसम खुलने पर हेली से भीमबली हेलीपेड से भिजवाया जायेगा।

  • Related Posts

    अब गांव में नहीं चलेगी शराब की मनमानी…ग्राम सभा का सख्त फरमान, नियम तोड़ा तो होगा जुर्माना…

    रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मक्कू में अवैध शराब और सामाजिक आयोजनों में शराब परोसने के खिलाफ ग्राम सभा ने सख्त निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी की…

    बीमा पर घमासान… यात्रा से पहले बढ़ी चिंता,घोड़े-खच्चर संचालकों ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा 1 लाख मुआवजा।

    रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के लिए लागू पशुधन बीमा व्यवस्था को लेकर असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री व रुद्रप्रयाग जनपद प्रभारी अवतार सिंह नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *