रुद्रप्रयाग में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का *”मेरा भारत स्वास्थ्य भारत, मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त उत्तराखंड”* अभियान द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड का हुआ शुभारंभ।

रुद्रप्रयाग में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का *”मेरा भारत स्वास्थ्य भारत, मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त उत्तराखंड”* अभियान द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड का हुआ शुभारंभ। 



(डेस्क तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का *”मेरा भारत स्वास्थ्य भारत, मेरा उत्तराखंड व्यसन मुक्त उत्तराखंड”* अभियान द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड करने के लिए एक कदम जो 20/10/2021 श्रीनगर-गढ़वाल से मोबाइल वैन द्वारा भ्राता मेहर चंद भाई जी, नेशनल कोऑर्डिनेटर, स्पोर्ट्स विंग (RERF, ब्रह्माकुमारीज़) और राजयोगिनी बी. के. नीलम बहन जी (जोनल इंचार्ज-गढ़वाल क्षेत्र) के शुभ आशीषों द्वारा जो बीज रोपित किया गया वह उत्तरकाशी, मेंड़खाल, चिनायलिसोड, जोशीमठ, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग में करीब 300 कार्यक्रम करते हुए आज 6th मार्च, 2022 की शुभ सुबह को गढ़वाल क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग निवासियों के प्रति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रुद्रप्रयाग-गढ़वाल के स्थानीय सेवा केंद्र से समस्त रुद्रप्रयाग निवासियों, छात्र-छात्राओं, बड़े बुजुर्गों आदि सभी को जागरूक करने के लिए गणमान्य अतिथितियों की उपस्थिति में सरकार द्वारा जनहित में पारित Covid-19 के सभी निर्देशों का पालन करते हुए बड़े ही हर्षोउल्लास से शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति की विस्तृत जानकारी मोबाइल वैन प्रोजेक्टर शो के माध्यम से करीब 200 भाई-बहनों, बच्चों और अतिथितियों की उपस्थिति में पधारे *पुलिस क्षैत्राधिकारी (ओप्रेशन) रुद्रप्रयाग सुश्री हर्षवर्धिनी सुमन जी और महांत श्री शिवानन्द गिरी, कोटेश्वर महादेव मंदिर* ने अपने कर कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया एवं इस दौरान बी. के. राजीव (नशा मुक्ति विशेषज्ञ, ओडिशा) ने बताया कि नशा एक मानसिक कमजोरी है जिसे सहज रीति से स्वयं की आंतरिक शक्तियों की अनुभूति से ठीक किया जा सकता है एवं मैडिटेशन द्वारा न केवल हम व्यसन से बच सकते है बल्कि समाज के रचनात्मक कार्यों में अहम भूमिका भी अदा कर सकते हैं। सभी ने इससे होने वाली सामाजिक तकलीफों को गहराई से समझा अथवा इससे बचने के लिए सभी तक इस जानकारी को पहुँचाने की जिम्मेवारी ली।



कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ने सम्पूर्ण उत्तराखंड को देव भूमि बनाने हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रुद्रप्रयाग-गढ़वाल के इस श्रेष्ठ कदम को एक अतुलनीय शरुआत बताते हुए बढ़-चढ़ कर सराहना की एवं इसमें अपना पूरा सहयोग देने का शुभ संकल्प भी लिया। अंत में राजयोगिनी बी. के. ज्योति बहिन जी ने सभी को आत्म सम्मान का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कमेंट्री द्वारा मैडिटेशन का अभ्यास करवा के इन बुराइयों से बचने की शपथ भी दिलवाई एवं सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात से नवाज़ कर राजयोग सिखने का आग्रह करते हुए ईश्वरीय प्रसाद से मुख मीठा करवाया। अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद ब्रह्माकुमारीज संस्था के राजयोगी भाई बहनों   द्वारा एक पद यात्रा भी निकाली गई जिसका उद्देश्य नशा से होने वाले बुरे प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाना था। यह रैली शहर से होते हुए रुद्रप्रयाग मैन मार्केट पीपल पेड़ के पास पहुंची जहां पर सभी को मोबाइल वैन द्वारा वीडियो शोस दिखाकर जागृत किया गया। कार्यक्रम के बाद स्वेच्छा से 10 भाइयों ने व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया जिसके पश्चात उन्हें  निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी दी गई।

इस मोबाइल वैन की सेवा में समस्त भारत से आये हुए  भ्राता मेहर चंद भाई जी, नेशनल कोऑर्डिनेटर, स्पोर्ट्स विंग (RERF, ब्रह्माकुमारीज़) और राजयोगिनी बी. के. नीलम बहन जी (जोनल इंचार्ज-गढ़वाल क्षेत्र).     बी के. ज्योति बहिन जी  बी. के. जगमोहन भाई, बी. के. नितीश       बी. के. विनय भाई, बी. के. राजेश और  बी. के. सरोज भाई का पूरा सहयोग रहा।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *