गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत

 गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

घटना के बाद से क्षेत्र में छाया है मातम

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छा गया है।

बता दें कि आज सुबह के समय गुप्तकाशी से छेनागाड़ जा रहा मैक्स वाहन छेनागाड़ से लगभग दो किमी पहले दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस व डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। वाहन में केवल चालक सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटियों उम्र 46 ही मौजूद था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीडीआरएफ और पुलिस की टीम शव को लेकर सड़क मार्ग पहुंची, जिसके बाद पंचायतनामा सहित अन्य कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *