उत्तराखंड के नाम पर रखा नई मशरूम प्रजाति का नाम: डॉ उपेन्द्र राणा

 उत्तराखंड के नाम पर रखा नई मशरूम प्रजाति का नाम: डॉ उपेन्द्र राणा



(डेस्क तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

डा० उपेंद्र सिंह राणा ने हाल ही में एक नई मशरूम प्रजाति की खोज की। उन्होंने इस नई मशरूम प्रजाति का नाम उत्तराखंड के नाम से रखा। माइसेनेसी परिवार के इस नई मशरूम प्रजाति की बाह्य एवम् आंतरिक संरचना तथा डी एन ए के अध्धयन करने के बाद, इसकी खोज का शोध पत्र प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय जर्नल फंगल डायवर्सिटी में प्रकाशित किया गया। 

यह मशरूम प्रजाति (क्रूएंसोमाइसीना उत्तराखंडिना), समुद्रतल से लगभग 1981 मीटर पर स्थित चौरींखाल (पौड़ी गढ़वाल) के जंगल में गिरे हुए बांज की पत्तियों से एकत्रित की गई। इस लाल रंग की मशरूम की  लंबाई 16 से 42 मिलीमीटर है। इस मशरूम का स्पेसिमेन सेंट्रल नेशनल हार्बेरियम, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में जमा किया गया है।

डा० राणा वर्तमान में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अभी तक मशरूम की 12 नई प्रजातियों की खोज की है। 

डा० उपेंद्र ने प्रो० आरपी भट्ट के निर्देशन में उत्तराखंड की जगली मशरूम की प्रजातियों पर शोध किया है।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *