यात्रा मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान महिला से बरामद किया गया 40 कि.ग्रा. मांस।

रुद्रप्रयाग।प्रचलित यात्रा काल में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु जनपद पुलिस के स्तर से निरन्तर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान 1 नेपाली महिला रामकली पत्नी राजेश निवासी नेपाल, हाल मजदूर गौरीकुण्ड के कब्जे से दो कट्टों के अन्दर छोटे-छोटे थैलों में रखा हुआ कटा हुआ तकरीबन 40 कि.ग्रा. चिकन बरामद हुआ। पूछताछ में इनके द्वारा इस चिकन का उपयोग अन्य नेपाली मजदूरों व घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य कर रहे व्यक्तियों को विक्रय करना था। बरामद हुए चिकन को गड्डों में डालकर आवश्यकतानुसार फिनाइल व नमक डालकर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गयी। इस महिला को कड़ी हिदायत देकर व इसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है।

अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 320 कि.ग्रा. मांस (मटन/चिकन) के विनष्टीकरण की कार्यवाही करते हुए इस कार्य में संलिप्त 24 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी है।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *