जखोली व्लाक में आदमखोर गुलदार का आतंक लगातार जारी, एक महिला को फिर बनाया शिकार।

जखोली। जखोली विकासखंड के अन्तर्गत मखेत गांव के आश्रम तोक मे एक 65 बर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला को गुलदार ने फिर अपना निवाला बना दिया है। कुछ ही दिन पूर्व 30 मई को रूपा देवी को गुलदार ने मार डाला था उससे पहले जहां आज घटना हुई 2 स्कूल जा रहे बच्चों पर हमला किया जोकी एक महरगांव एक दुमकी का था, यही से एक किमी0 दूर खरियाल गावँ में महिला पर हमला, इसी स्थान से 2 किलोमीटर दूर देवल में महिला की मौत और यही से डेढ़ किलोमीटर आगे मयाली में एक महिला व यही से 1 किलोमीटर आगे लम्बवाड में एक महिला पर गुलदार के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
जखोली ब्लॉक मुख्यालय के आसपास के गावों में पिछले 15 माह में 11 घटनाएं गुलदार के हमले की हो चुकी हैं जिसमें 3 महिलाओं को 4 माह के भीतर अपना निवाला गुलदार के द्वारा बनाया जा चुका है।
दक्षिणी जखोली रेंज के विकासखण्ड जखोली मुख्यालय के समीपवर्ती गावों में गुलदार द्वारा कारित घटनाएं -10 जून 2025 को रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश चन्द्र बुटोला ग्राम मखेत, -30 मई 2025 रूपा देवी पत्नी रमेश प्रसाद ग्राम डांडा दक्षिणी जखोली रेंज, 24/02/2025 सर्वश्वरी देवी पत्नी इन्द्रदत्त ग्राम देवल दक्षिणी जखोली रेंज, 06 दिसंबर 2024 ललिता देवी पत्नी प्रकाश काला पत्नी श्री प्रकाश काला ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज , 31 अक्टूबर 2024 बसंती देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ग्राम खरियाल दक्षिणी जखोली रेंज , 13 अक्टूबर 2024 उर्मिला देवी पत्नी मुरलीधर चमोली ग्राम जयंती दक्षिणी जखोली रेंज,10/10/2024 रैजा देवी पत्नी कीर्तिलाल ग्राम ललूड़ी दक्षिणी जखोली रेंज ,31/07/2024 अनीश सिंह पुत्र स्व० महावीर सिंह ग्राम ढुमकी दक्षिणी जखोली रेंज, 24/02/2024 दीपा देवी पत्नी अषाढ़ सिंह ग्राम मखेत दक्षिणी जखोली रेंज , 21/02/2024 गीता देवी पत्नी अनिल सिंह ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज, 20/02/2024- कार्तिक सिंह पुत्र किशन सिंह ग्राम महरगावं दक्षिणी जखोली रेंज।
भले मौके पर वन विभाग से उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ० दिवाकर गैरोला, वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी हरीश थपलियाल व अन्य कर्मचारी तथा जखोली चौकी से पुलिसकर्मी उपस्थित हैं। लेकिन स्थानीय जनता के मन मे भय का माहौल बना हुआ है । स्थानीय जनता कल मयाली में चक्का जाम का फैसला भी कर चुके है
अब देखना होगा कि वन विभाग इसपर क्या कार्यवाही करता है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण