शराब तस्करी के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान जारी,तस्करी कर रहे नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों तथा मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर रुप से अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरन्तर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है, आज दिनांक 09.06.2025 को थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत चौकी फाटा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक नेपाली व्यक्ति को 23 बोतल मैकडॉवल्स व्हिस्की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

*अभियुक्त का विवरण*
गोरखा बहादुर, पुत्र श्री सर्पजीत शाही, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लहरेला, वार्ड नं. 01, रास्कोर नगर पालिका, जिला कालीकोट, नेपाल हाल गौरीकुण्ड, जनपद रुद्रप्रयाग।

*पुलिस टीम का विवरण*
1- आरक्षी अनुज
2- आरक्षी विनीत
अब तक रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 16 मुकदमे दर्ज कर 1095 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है तथा 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त हुए 06 वाहन सीज किये गये हैं। बरामद की गई शराब का अनुमानित मूल्य करीब सवा 8 लाख रुपए है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण