पाब में भालू का आतंक: गोशाला का दरवाजा तोड़कर बैल को बनाया निवाला

आज ग्राम सभा पाब, पोस्ट मक्कू में भालू के आतंक की एक और घटना सामने आई है। कि भालू ने संदीप सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय नंदन सिंह रावत की गोशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर बंधे बैल पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ समय से इलाके में भालू की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मवेशियों के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की दहशत से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    भटवाड़ी में नल के पानी से निकले परजीवी, ग्रामीणों में दहशत,भारी बिल वसूल रहा विभाग, लेकिन पानी की शुद्धता पर उठे सवाल।

    रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद के भटवाड़ी गांव से पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने नल के पानी में परजीवी और कीड़े जैसे जीव निकलने का…

    गंगा में डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी NDRF, लेकिन अस्पताल तक पहुचते ही टूट गई सांसें..

    हरिद्वार: सप्तऋषि घाट में रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति नदी में डूब गया। मौके पर गंगा ड्यूटी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 15वीं वाहिनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *