नववर्ष के जश्न से पहले पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए रूद्रप्रयाग पुलिस मुस्तैद: अक्षय प्रह्लाद कोंडे

रुद्रप्रयाग: नववर्ष के स्वागत की तैयारियों के बीच रूद्रप्रयाग जनपद एक बार फिर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की ओर है। भले ही इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन मौसम को देखते हुए आने वाले दिनों में बर्फ गिरने की संभावना जताई जा रही है, जिस कारण पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों के कारण जिले के चोपता, दुगलबिट्टा, घिमतोली, उसनतोली और चिरबटिया जैसे क्षेत्र नववर्ष पर खास आकर्षण बने हुए हैं।

इसी संभावित भीड़ और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर रूद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

नववर्ष के मद्देनजर जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंगबाजी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

पुलिस अधीक्षक ने सैलानियों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और मौसम में बदलाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाइयां, आपातकालीन किट और गर्म कपड़े साथ रखें। नाइट स्टे की योजना बनाने वाले पर्यटक पहले से ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण