रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के सूचना विभाग को अनुभवी नेतृत्व मिला है। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत कृपाल लाल टम्टा को पदोन्नत कर जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृपाल लाल टम्टा 10 अप्रैल 2025 से जनपद रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता तथा सरल एवं सौम्य व्यवहार से सभी का विश्वास अर्जित किया है। रुद्रप्रयाग में तैनाती से पूर्व भी वे विभिन्न जनपदों में सूचना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। विभाग में उन्हें एक अनुभवी एवं सक्षम अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
सूचना विभाग में उनका सेवाकाल तीन दशकों से अधिक का रहा है। उन्होंने 4 मार्च 1994 से 27 सितंबर 2001 तक टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर 2001 से 12 अगस्त 2004 तक चमोली, 13 अगस्त 2004 से 31 जुलाई 2012 तक हरिद्वार, 3 अगस्त 2012 से 22 दिसंबर 2018 तक पौड़ी गढ़वाल, 24 दिसंबर 2018 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऊधम सिंह नगर, 1 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक नैनीताल तथा 1 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2025 तक पिथौरागढ़ में सेवाएं दीं। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 से वे रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इसके अलावा वे पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, नई टिहरी तथा चमोली जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और विभागीय कार्यों की गहरी समझ ने उन्हें सूचना विभाग में विशिष्ट पहचान दिलाई है।
कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि कृपाल लाल टम्टा अपने सौम्य व्यवहार, सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी पदोन्नति को उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना के साथ-साथ विभागीय कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि माना जा रहा है।





