एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मालखाने का निरीक्षण कर जब्त वाहनों, सामान और सरकारी असलहों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन पुलिस आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस कर्मियों को जल्द बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस बैरक, मैस और कोतवाली परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को फरियादियों और आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने तथा शिकायतों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी सहित कोतवाली ऊखीमठ का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

  • Related Posts

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश…

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। न्याय पंचायत स्तर से लेकर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी तक की प्रतियोगिताओं के आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *