रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

(भूपेन्द्र भण्डारी, tehelka uk न्यूज,रुद्रप्रयाग)
रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग की बेटी और भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण ने अपनी उपलब्धि से देवभूमि उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से नई दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में आयोजित ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह-2026’ में उन्हें सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की सैन्य सेवा में व्यस्तता के चलते उनके माता-पिता श्रीमती उषा सजवाण एवं श्री देवेन्द्र सिंह सजवाण ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। देवेन्द्र सिंह सजवाण गढ़वाल भवन की कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

समारोह में समाजसेवी महावीर राणा सहित गढ़वाल हितैषिणी सभा के आजीवन सदस्य, कार्यकारिणी पदाधिकारी, महिला कार्यकारिणी की सदस्य और समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। श्रीमती निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाईं, देवेन्द्र जोशी सहित उपस्थित सदस्यों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि शेवता सजवाण की सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में स्थान हासिल कर प्रदेश की बेटियों के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी उपलब्धि उन युवतियों के लिए भी प्रेरणा है, जो सेना, शिक्षा, प्रशासन, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

गढ़वाल हितैषिणी सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को सम्मानित करना उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे सम्मान समारोह प्रतिभाओं को पहचान देने और युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी उपलब्धि उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा तथा प्रदेश की बेटियों की बढ़ती सफलता का प्रतीक है।

इस अवसर पर ‘अमर संदेश’ समाचार पत्र के संपादक अमर चंद ने भी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है तथा शेवता सजवाण की सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण, अंतिम चरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देशसुरक्षा के दृष्टिगत कल से शुरू होगी पुल की लोड टेस्टिंग, अंतिम कार्य पूर्ण होने के…

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…