कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

रुद्रप्रयाग। शहर में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मयाली क्षेत्र के ग्राम कंडाई निवासी संदीप सिंह केतुरा, पुत्र उम्मेद सिंह केतुरा, का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। कमरे से दुर्गंध आने के बाद परिचितों ने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार संदीप कुछ समय से रुद्रप्रयाग में रह रहा था। वह एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां खाना बनाने का काम करता था। पिछले कुछ समय से उसके संपर्क में नहीं आने पर परिचितों ने उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोग उसके कमरे पर पहुंचे, जहां दरवाजा अंदर से बंद था।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर संदीप मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर भी जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के कमरे का निरीक्षण कर पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो संदीप मृत अवस्था में मिला। पुलिस टीम मौके पर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
बताया जा रहा है कि संदीप जिस हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां खाना बनाने का काम करता था, उसे कुछ दिन पहले विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, संदीप की मौत और उस मामले के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    पोखरी में शादी समारोह से लौट रहे थे सभी दस लोग, अंधेरे और दुर्गम चट्टान के बीच देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान रुद्रप्रयाग। जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा…

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पुरुष संवर्ग में 19 और महिला संवर्ग में दो अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, चयन सूची जारी होने से युवाओं में खुशी रुद्रप्रयाग। जनपद के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…