रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

पुरुष संवर्ग में 19 और महिला संवर्ग में दो अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, चयन सूची जारी होने से युवाओं में खुशी

रुद्रप्रयाग। जनपद के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। पुरुष संवर्ग के 20 और महिला संवर्ग के चार पदों के सापेक्ष कुल 21 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 19 पुरुष और दो महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। चयन सूची जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से भर्ती परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं की मेहनत आखिरकार रंग लाई है।

भर्ती परिणाम के अनुसार पुरुष संवर्ग में सात अभ्यर्थियों का चयन अनारक्षित श्रेणी, दो का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छह का अन्य पिछड़ा वर्ग, एक का अनुसूचित जनजाति और तीन का विशेष श्रेणी के तहत हुआ है। पुरुष संवर्ग में अनुसूचित जनजाति वर्ग का एक पद योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गया। वहीं महिला संवर्ग में चयनित दोनों अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी से हैं। अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण महिला संवर्ग के दो पद रिक्त रखे गए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स डॉ. पी.वी.के. प्रसाद के प्रयासों, दिशा-निर्देशों और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को अपनी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर चयनित होने का अवसर मिला।

सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन और धैर्य का परिणाम है। होमगार्ड्स में चयन उनके लिए केवल रोजगार मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रदेश की सेवा करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने भरोसा जताया कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

प्रभारी जिला कमांडेंट सुरेन्द्र दत्त डंगवाल ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित युवा होमगार्ड्स के रूप में विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे।

  • Related Posts

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र…

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। हालिया बर्फबारी के बाद धाम की खूबसूरत वादियों को निहारने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..