अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के अर्जुन बैंड के समीप रविवार दोपहर एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे इको वाहन संख्या UK13TA-4410 शादी समारोह से कुरछोला से जखनोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

हादसे में वाहन चालक विजय सिंह पंवार उर्फ नत्थू (41), निवासी कुरछोला, बसंती देवी (52) और सुनीता देवी (35), निवासी तैला की मौत हो गई। वहीं सतपाल सिंह निवासी कुनियाली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि शिवानी (15), दिव्यांशी (13), अंजलि (26) और सुमीता निवासी कुनियाली भी घायल हुई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    मनोज नेगी का उत्तरकाशी, मुकेश चौहान और राकेश कुमार का देहरादून हुआ स्थानांतरण रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत जनपद रुद्रप्रयाग…

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    पोखरी में शादी समारोह से लौट रहे थे सभी दस लोग, अंधेरे और दुर्गम चट्टान के बीच देर रात तक चला रेस्क्यू अभियान रुद्रप्रयाग। जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..