पांच दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज*

पांच दिवसीय उत्तराखण्ड प्रवास पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज।

(Tehelka uk न्यूज)

केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर रहेंगे मौजूद।

रुद्रप्रयाग।दूसरे चरण में 12 दिनों की *गौ प्रतिष्ठा पंजाब यात्रा* के बाद मंगलवार को ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज हरिद्वार के कनखल स्थित श्रीशंकराचार्य निवास पहुँचें । धर्म नगरी हरिद्वार में एक दिन प्रवास के बाद 9 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे । मंदिर के कपाटोद्घाटन में सम्मिलित होंगे।

यहां प्रेस को जारी एक बयान में ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द ने बताया कि ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य जी अपने चार दिवसी प्रवास के दौरान 9 मई को केदारनाथ धाम पहुँच कर 10 मई को मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर उपस्थित रहेंगे और विश्वकल्याण के लिए भगवान केदारनाथ जी की पूजा अर्चना के बाद ज्योर्तिमठ प्रस्थान करेंगे 

 उन्होंने बताया कि 11  मई को शंकराचार्य जी बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। 12 मई को  बदरीनाथ मंदिर के कपाट उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे । 

आगे उन्होने बताया कि 10 मई अक्षय तृतीया को जोशीमठ में चौसठ योगिनी पूजा सम्पन्न होगी। अक्षय तृतीया में किया गया कार्य सदा के लिए हमारे जीवन से जुड जाता है । इस महत्वपूर्ण तिथि पर उत्तरभारत की धार्मिक राजधानी ज्योतिर्मठ में 64योगिनी देवी की पूजा सम्पन्न होगी और  पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त होगा । 

11 मई को बदरीनाथ धाम के लिए निकलते समय ज्योतिर्मठ के आराध्यदेव भगवान नृसिंहदेव , भगवती

नवदुर्गा के दर्शन कर , विष्णुप्रयाग में संगम दर्शन और भगवान विष्णु की पूजा के अनन्तर पाण्डुकेश्वर स्थित भगवान योग-ध्यान बदरी और श्री कुबेर जी के दर्शन करने के बाद हनुमान चट्टी स्थित श्रीहनुमान जी महाराज के दर्शन- पूजन कर बदरीनाथ धाम पहुँच कर रात्रि-विश्राम करेंगे । 

वैशाख शुक्ल पंचमी (शंकराचार्य जयन्ती) के दिन प्रातः शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल जी का कपाट विधि-विधान के साथ खोला जाएगा उसके अनन्तर भगवान के दर्शन कर देश- देशान्तर से आए हुए भक्तों को आशीर्वाद देकर पूज्यपाद जी महाराज *गौ प्रतिष्ठा राजस्थान यात्रा* के लिए जयपुर जाएंगे ।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…