शराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी

शराब तस्करों के मंसूबों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने फेरा पानी

18 पेटी शराब का परिवहन कर रहे 02 व्यक्ति आये रुद्रप्रयाग पुलिस की गिरफ्त में, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज*



Tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग।अवैध शराब तस्करी की रोकथाम व धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गए निर्देशों के व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10 फरवरी 2024 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को वाहन संख्या यूके 07Z0248 वेगनार में 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।


अभियुक्तों का विवरणः-  

1 वीरेंद्र सिंह पुत्र श्री गजे सिंह निवासी ग्राम वार्धा, थाना थराली, जिला चमोली।

2 वीर सिंह पुत्र श्री सत्ये सिंह निवासी ग्राम ललूडी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग।


पुलिस टीम का विवरण

1 आरक्षी कुलदीप सिंह कोतवाली रुद्रप्रयाग

2 आरक्षी आदेश कुमार, कोतवाली रुद्रप्रयाग 


अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी है

  • Related Posts

    केदारनाथ व्यापार सभा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, विष्णु रुवाड़ी बने अध्यक्ष

    केदारनाथ, 13 जून। श्री केदार सभा के सानिध्य में शनिवार को व्यापार सभा श्री केदारनाथ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न…

    नारायणकोटी में खुला जिला पंचायत का डिजिटल जनसंपर्क कार्यालय, अब व्हाट्सएप पर दर्ज होंगी क्षेत्र की समस्याएं : अमित मेखण्डी

    रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण क्षेत्र अमित मेखण्डी ने नारायणकोटी में डिजिटल जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *